हनमकोंडा, (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने 5,550 करोड़. रुपये से अधिक की 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड शामिल है। यह खंड मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी को लगभग 34 किमी कम कर देगा, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 65 पर यातायात भी कम हो जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखी। इससे हैदराबाद-वारंगल औद्योगिक गलियारे, काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क और वारंगल में एसईजेड से कनेक्टिविटी में सुधार करने में मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री ने काजीपेट में रेलवे विनिर्माण इकाई की आधारशिला भी रखी। पांच सौ करोड़ रुपये की लागत वाली इस आधुनिक विनिर्माण इकाई से रोलिंग स्टॉक विनिर्माण क्षमता में वृद्धि होगी। यह नवीनतम प्रौद्योगिकी मानकों और सुविधाओं जैसे वैगनों की रोबोटिक पेंटिंग, अत्याधुनिक मशीनरी और आधुनिक सामग्री भंडारण और हैंडलिंग के साथ संयंत्र से सुसज्जित होगी। यह इकाई स्थानीय रोजगार सृजन और आसपास के क्षेत्रों में सहायक इकाइयों के विकास में मदद करेगी।
इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदर्यराजन, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी उपस्थित थे।(वार्ता)
Monday, June 29
Breaking News
- बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य


