नई दिल्ली (mediasaheb.com)| इंटरनेट की परिवर्तनकारी भूमिका को अपनाने के लिए दूरसंचार विभाग ने मायगोव के सहयोग से ‘भारत इंटरनेट उत्सव’ लाँच किया है जिसमें नागरिक किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर 2 मिनट तक अपने वीडियो साझा कर सकते हैं कि इंटरनेट ने लोगों के जीवन को कैसे बदल दिया है। इस वीडियो को भारतइंटरनेटउत्सव या ड्राइव लिंक में अपलोड किया जा सकता है और उसी लिंक को मायगोव पर सबमिट किया जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ कहानियों को 15,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता मायगोव पर 21 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी।(वार्ता)
Previous Articleरबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका निभायेंगे अनुपम खेर
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंचे


