नई दिल्ली (mediasaheb.com)|रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंह ने सोमवार को जम्मू में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते कहा कि भारत ने पिछले नौ वर्षों में अपने सुरक्षा परिदृश्य में आमूलचूल बदलाव देखा है। उन्होंने कहा कि 2013-14 में भारत की छवि एक कमजोर राष्ट्र की थी जिसके कारण विभिन्न समस्याएं पैदा हुई लेकिन आज देश में हर खतरे से पार पाने की क्षमता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के खाके के बारे में विस्तार से बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार चार नीति निर्देशक सिद्धांतों पर काम कर रही है ताकि देश सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरों से निपटने में सक्षम बन सके। इनमें राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर कार्रवाई करना, सब तक प्रगति की लहर को पहुंचाना, लोगों के जीवन में सुधार करना और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश के भीतर सुरक्षित परिस्थितियों का निर्माण करना तथा आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौतियों से एकजुट होकर निपटने के लिए मित्र देशों के साथ एक वातावरण का निर्माण करना शामिल है।
श्री सिंह ने कहा कि सेना को नवीनतम हथियारों तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है । सशस्त्र बल सीमाओं और समुद्रों की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अपने सशस्त्र बलों को आधुनिक सेनाओं की अग्रिम पंक्ति में लाना है।(वार्ता)
Monday, November 2
Breaking News
- बस्तर में धान कटाई के दौरान मौसम की मार, फसल अंकुरित होने का खतरा
- TI दिलीप पुरी की मौत पर CM यादव का बड़ा ऐलान, पत्नी को SI पद पर मिलेगी नौकरी; परिवार को ₹1 करोड़ की मदद
- फर्जी पासपोर्ट से इंडोनेशिया में छिपा था सौरभ चंद्राकर, अजंता मेंडिस के नाम पर बनवाए दस्तावेज
- फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना
- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
- भागलपुर के 30 किसानों को मिलेगी स्मार्ट बागवानी की ट्रेनिंग, ड्रोन और सेंसर तकनीक का सीखेंगे इस्तेमाल
- नारायणपुर आवासीय विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, 7 घंटे धरने के बाद जांच का आश्वासन
- भोपाल में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी, घर में मिले चार शव; रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
- डॉ. विनय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित


