मुंबई (mediasaheb.com)| सीरियल ‘रामायण’ में मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने पब्लिक डिमांड पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’में मां सीता का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। दीपिका चिखलिया को लोग आज भी सीता के रूप जानते हैं। ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ इन दिनों विवादों में है। फिल्म के डायलॉग्स, वीएफएक्स और कई सींस पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस फिल्म में राम और सीता का किरदार प्रभास और कृति सैनन ने निभाया है, जबकि रावण, सैफ अली खान बने हैं।दीपिका ने भारी डिमांड पर अपना पुराना वीडियो शेयर किया है।अपने थ्रोबैक वीडियो में दीपिका माता सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा,यह पोस्ट पब्लिक डिमांड पर है। सीता का किरदार निभाने के बाद जो प्यार मुझे लोगों से मिला, मैं उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं मांग सकती हूं।(वार्ता)
Wednesday, October 28
Breaking News
- गुजरात को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, शिक्षा और महिला-बाल विकास मंत्रियों ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
- यूपी में बनेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, योगी कैबिनेट ने पशुधन मिशन समेत कई प्रस्तावों को दी मंजूरी
- सीएम योगी बोले- प्रतिभा और परिश्रम से नई उपलब्धियां हासिल कर रही उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति
- जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा
- कूनो में चीते की मौत की होगी दोहरी जांच, STF के साथ केंद्रीय कमेटी भी खंगालेगी मामला
- सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दिवाली पर खरीदें या करें इंतजार? जानें निवेश की रणनीति
- CG में रोजाना ₹60 करोड़ का हवाला कारोबार! 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने पर मिलता है ₹2,000 तक कमीशन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
- इंदौर-उज्जैन का सफर 40 मिनट में होगा पूरा, डबलडेकर फ्लाईओवर से सिंहस्थ में मिलेगी बड़ी राहत
- भोपाल में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त, मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची खेप; जांच में जुटे अधिकारी


