लखनऊ (mediasaheb.com)| लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़े,दलित और अल्पसंख्यकों को लुभाने के समाजवादी पार्टी (SP) के प्रयास पर प्रहार करते हुये बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि परिवारवाद की पोषक सपा का इन वर्गो की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है और PDA (पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक) का राग तुकबंदी के सिवाय और कुछ नहीं है। सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “ SP द्वारा एनडीए के जवाब में PDA का राग, इन वर्गों के अति कठिन समय में भी केवल तुकबन्दी के सिवाय और कुछ नहीं। इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार, दल, एलाइन्स है जिस स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है। इसीलिए इन वर्गों के लोग जरूर सावधान रहें।”
गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले शनिवार को कहा था कि भाजपा नीत राजग को अगले साल के आम चुनावों में ‘पीडीए’ हरायेगा। पीडीए को उन्होंने ‘पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक के रूप में परिभाषित किया था। श्री यादव ने दावा किया था कि अगर बड़े राष्ट्रीय दलों ने साथ दिया तो लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा का सफाया तय है। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली की समस्या को लेकर सुश्री मायावती ने कहा “ UP में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी की आफत में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बिजली की ज़बरदिस्त कमी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर रखा है, जिससे बलिया व अन्य ज़िलों से मौत की खबरें अति-दुःखद। सरकार बिजली व्यवस्था तुरन्त सुधारे तथा अस्पतालों आदि में बिजली कटौती न करे।(वार्ता)
Wednesday, October 28
Breaking News
- इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
- विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : अरुण साव
- बस्तर के 2,323 पुनर्वासितों को मिला कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने की राह हुई आसान
- गुजरात को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, शिक्षा और महिला-बाल विकास मंत्रियों ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
- यूपी में बनेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, योगी कैबिनेट ने पशुधन मिशन समेत कई प्रस्तावों को दी मंजूरी
- सीएम योगी बोले- प्रतिभा और परिश्रम से नई उपलब्धियां हासिल कर रही उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति
- जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा
- कूनो में चीते की मौत की होगी दोहरी जांच, STF के साथ केंद्रीय कमेटी भी खंगालेगी मामला
- सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दिवाली पर खरीदें या करें इंतजार? जानें निवेश की रणनीति
- CG में रोजाना ₹60 करोड़ का हवाला कारोबार! 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने पर मिलता है ₹2,000 तक कमीशन


