रायपुर (MEDIASAHEB.COM)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कोविन एप से डाटा लीक होने को देश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगावाने के लिए रजिस्ट्रेशन हुए। लोगों ने कोविन एप पर अपनी जानकारी भरी। अब सामने आया है कि करोड़ों लोगों का डाटा लीक हो गया है। बड़े-बड़े नेताओं का भी डाटा लीक हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के राज्य मंत्री कहते हैं कि ये कोविन डाटा लीक नहीं है, यह पहले कोई कोविन डाटा लीक हुआ था, वहां से आ रहा है। तो कांग्रेस पार्टी के सवाल हैं कि जो पहले का डाटा लीक जिसको अलेज्डः ब्रीच एंड स्टोलन डाटा कहा जा रहा है, क्या उसके बारे में सरकार ने कोई कार्रवाई की थी? यह सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया कि वह कौन सा डाटा था? एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई? ये डाटा कहां से लीक होता है? कैसे टेलीग्राम पर सिर्फ नंबर डालने से पूरा डाटा मिल रहा है?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देशवासियों का डाटा इकट्ठा करती है। इस तरह का उल्लंघन पहली बार नहीं हुआ है। वर्ष 2017 में देश के उच्चतम न्यायालय ने डाटा को राइट टू प्राइवेसी बताया था, उस राइट टू प्राइवेसी का क्या हो रहा है? तो सवाल यह है कि यह डाटा कैसे कोविन एप से लीक हुआ, किसके पास गया और सरकार की क्या जिम्मेदारी है?
Thursday, September 17
Breaking News
- श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के विधानसभा संचालन संबंधी अनेक प्रसंग आज भी प्रेरणादायी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राम जन्मभूमि फैसले से दुखी थीं स्वरा भास्कर, शाहरुख-सलमान को मैसेज कर मांगी थी माफी
- अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा BCCI का नया चीफ सेलेक्टर? 2 नाम रेस में सबसे आगे
- मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- झारखंड के 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल ने किया सरेंडर, कोलकाता STF के सामने आत्मसमर्पण
- चतरा की आम्रपाली कोल माइंस की सुरक्षा 18 सितंबर से CISF के हवाले, 200 जवान संभालेंगे मोर्चा
- सौरव गांगुली की बायोपिक शूटिंग के बाद खराब हुई पिच? लेस्टरशायर पर लगा भारी जुर्माना
- मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
- बिहटा एयरपोर्ट से विमान परिचालन की अड़चनें होंगी दूर, अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश
- विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं


