मुंबई (mediasaheb.com) |बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज 66 वर्ष की हो गयी। 08 जून 1957 को गुजराती परिवार में जन्मी डिंपल को फिल्मों में लाने का श्रेय राजकपूर को जाता है। सत्तर के दशक में वह अपनी फिल्म बॉबी के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने डिंपल कपाड़िया को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया जिसे डिंपल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बॉबी, ऋषि कपूर की भी पहली फिल्म थी। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म बॉबी में डिंपल टीन एज लड़की की भूमिका में दिखाई दी। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल को कई फिल्मों में काम करने के लिए कई प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया और अभिनेता राजेश खन्ना से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।(वार्ता)
Sunday, September 6
Breaking News
- दिल्ली के 118 शिक्षकों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड 2026, CM रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित
- SIR में नोटिस मिला तो घबराएं नहीं, 13 दस्तावेज नहीं हैं तो वंशावली से भी मिलेगा समाधान
- सागर में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत; कई की हालत गंभीर
- दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 37 गेंदों में जड़े 44 रन
- Gold-Silver Rate Fall: सोना हुआ सस्ता, चांदी 5 दिन में ₹8,000 टूटी; हाई से ₹1.82 लाख नीचे
- MP को मिला नया चीफ जस्टिस, अल्पेश कोगजे होंगे हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश; राष्ट्रपति की मंजूरी
- दिवाली से पहले बदलेंगे कई ग्रहों की चाल, इन 3 राशियों के करियर-धन में बनेंगे नए योग
- झारखंड में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 6-7 सितंबर को राजकीय शोक, 7 को स्कूल-दफ्तर बंद
- नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: 31,117 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधे रक्षासूत्र, बोले- विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान
- देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


