मुंबई (mediasaheb.com) | TV सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल ने वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म ‘रफूचक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गूफी पेंटल ने इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ली थी। अपने भाई पेटल को देखते हुए उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। वर्ष 1969 में गुफी पेंटल मुंबई पहुंचे। उन्होंने मॉडलिंग की और कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे। गूफी पेंटल ने ‘श्री चैतन्य महाप्रभु’ नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की थी।
गूफी पेंटल को पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गूफी पेंटल जिन TV शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं। वहीं फिल्मों में गूफी पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


