नई दिल्ली(Mediasaheb.com)| नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डाॅ. वी के पाल ने कहा है कि भारत के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए हैं तथा नवाचार को प्रोत्साहन देकर डिजिटल स्वास्थ्य अंतराल को घटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. पॉल ने सोमवार को हैदराबाद में G-20 स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक के दूसरे दिन संबोधित करते हुए कहा कि भारत की डिजिटल अवसंरचना और क्षमताएं वैश्विक आर्थिक विकास और मानव विकास की समर्थक हैं।
उन्होंने कहा कि दक्षिण विश्व में भारत सार्वभौमिक स्वास्थ्य की सहायता के लिए डिजिटल समाधान और नवाचार को बढ़ावा देकर डिजिटल स्वास्थ्य विभाजन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।डॉ. पाल ने आयुष्मान भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य टेलीमेडिसिन और मोबाइल एप्लिकेशन जैसी पहलों के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं पहुंचाता है। उन्होंने कहा, “आइए हम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जहां डिजिटल स्वास्थ्य उपकरणों और सेवाओं का एक व्यापक पैकेज सभी के लिए सुलभ हो, जहां 2035 तक डिजिटल स्वास्थ्य सभी के लिए हो।” (वार्ता)
Tuesday, June 16
Breaking News
- अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायल का कड़ा ऐतराज, बोला- किसी डील से बंधे नहीं; फिर बढ़ा युद्ध का खतरा
- Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज
- आंगनबाड़ी केंद्रों में PAM बैठक: बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर जोर
- सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जेवर एयरपोर्ट से किसानों का सीएम आवास तक सफर: 172 किसानों ने किया योगी से संवाद
- विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार मिशन लागू: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव
- सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू
- होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी


