मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 22 साल के बाद फिर से रिलीज होगी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ फिर से सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। सनी देओल ने सोशल अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 09 जून को फिर से 22 साल बाद दर्शकों के सामने होगी। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘वही प्रेम, वही कथा, पर इस बार अलग होगा एहसास’। सनी ने बताया कि इसका ट्रेलर भी जल्द रिलीज होगा। गौरतलब है कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। ‘गदर 2: दि कथा कंटीन्यूज’ की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा , उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


