मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ का कोरिया में रीमेक बनाया जायेगा। अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ का कोरिया में रीमेक बनाया जा रहा है। हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के दौरान इंडियन पवेलियन में भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की।
‘दृश्यम’ फिल्म के कोरिया रीमेक और एंथोलॉजी स्टूडियो के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए निर्माता कुमार मंगत ने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि दृश्यम फ्रेंचाइजी कोरिया में बनाई जा रही है। इससे न केवल भारत के बाहर इसकी पहुंच बढ़ेगी बल्कि हिंदी सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर भी जगह मिलेगी। इन सभी वर्षों में, हम कोरियाई शैली से प्रेरित रहे हैं। अब उन्हें हमारी एक फिल्म में प्रेरणा मिल गई है। भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है।” (वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


