नई दिल्ली mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नये संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराने को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार बराबर सर्वोच्च संवैधानिक पद की मर्यादाओं को लांघने का काम कर रही है।
श्री खडगे ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि जब नये संसद भवन का शिलान्यास किया गया था तो तब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नजरअंदाज किया गया और अब संसद भवन बनकर तैयार है तो इसका उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर तीखा हमला किया और कहा “ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने दलित एवं आदिवासी समुदाय की सहभागिता राष्ट्रपति चुनाव के लिए सिर्फ चुनावी कारणों से सुनिश्चित की है। नये संसद भवन के शिलान्यास समारोह में भी तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित नहीं किया गया था और अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्र्मू को भी नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए नहीं बुलाया जा रहा है।”
उन्होंने कहा “भारत की संसद राष्ट्र की सर्वोच्च विधायी संस्था है और राष्ट्रपति इसमें सर्वोच्च संवैधानिक अधिकार सम्पन्न है। राष्ट्रपति सरकार, विपक्ष और देश के हर नागरिक का समान प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्रपति राष्ट्र का प्रथम नागरिक है। उनके द्वारा नये संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।” (वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


