नई दिल्ली (mediasaheb.com)| मईकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये। सीबीएसई की 10 वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत रहा तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के परिणाम सभी स्कूलों में सबसे उत्कृष्ट रहे। सीबीएसई के अनुसार त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा है। इसके बाद बेंगलुरु 99.18 प्रतिशत, चेन्नई 99.14 प्रतिशत, अजमेर 97.27 प्रतिशत और पुणे 96.92 प्रतिशत का स्थान रहा।
गत 14 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च को संपन्न 10वीं की परीक्षा में कुल 21,86,485 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
इसी के साथ ही सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे भी जारी किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत घटकर 87.33 प्रतिशत रह गया। छात्राओं ने 90.68 प्रतिशत के साथ छात्रों को पीछे छोड़ दिया। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 84.67 प्रतिशत रहा है। बारहवीं कक्षा के परिणामों में त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा जबकि बेंगलुरु 98.64 प्रतिशत और चेन्नई 97.40 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली वेस्ट 93.24 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा। (वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- 19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान
- भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
- इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
- नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
- किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ
- सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान
- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
- इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वन्दे मातरम्’ की राष्ट्रभावना से सशक्त होगी युवा शक्ति, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : मंत्री परमार


