मुंबई (mediasaheb.com)| वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर बाइस दिग्गज कंपनियों में तेजी के बावजूद बुनियादी ढांचा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलटी के साथ ही रिलायंस और टाटा स्टील समेत 8 कंपनियों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट के दबाव में आज शेयर बाजार फिसल गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.68 अंक गिरकर 61904.52 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 18.10 अंक उतरकर 18297 अंक पर आ गया। वहीं, बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.36 प्रतिशत चढ़कर 26,286.35 अंक और स्मॉलकैप 0.68 प्रतिशत की तेजी लेकर 29,641.57 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान में कुल 3632 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2039 में तेजी जबकि 1443 में गिरावट रही वहीं 150 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 29 कंपनियों में लिवाली जबकि 21 में बिकवाली हुई। BSE के महज छह समूह में गिरावट जबकि शेष 13 में तेजी का रुख रहा। इस दाैरान ऊर्जा 0.04, हेल्थकेयर 0.65, इंडस्ट्रियल्स 0.92, कैपिटल गुड्स 1.94, धातु 1.25 और टेक समूह के शेयर 0.19 प्रतिशत गिर गए। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09, जर्मनी का डैक्स 0.20 और जापान का निक्केई 0.02 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.09, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.22 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.29 प्रतिशत उतर गया।(वार्ता)
Saturday, May 23
Breaking News
- Realme 16T लॉन्च: 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ नया मिड-रेंज फोन
- गंभीर आपराधिक मामले में दोषी कृषि विस्तार अधिकारी बर्खास्त, मिली आजीवन कारावास की सजा
- रवि किशन का ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान फिर चर्चा में, वायरल मीम्स पर दी मजेदार प्रतिक्रिया
- MP के 42 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, टीकमगढ़-छतरपुर-पन्ना में रेड वार्निंग; 46.8 डिग्री पहुंचा पारा
- दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, 28 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
- 2007 जामिया नगर दंगा मामला: दिल्ली कोर्ट ने 12 आरोपियों को किया बरी
- 27 मई से बन रहा व्यातिपात योग, ज्योतिष में बताया गया संवेदनशील काल
- NEET परीक्षार्थियों को बिहार सरकार का तोहफा, सरकारी बसों में मुफ्त सफर
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम
- गोंदिया यार्ड में 2 दिन चला मेंटेनेंस, आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान


