कुनमिंग,(mediasaheb.com)| चीन के युन्नान प्रांत के बाओशान शहर में मंगलवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।
स्थानीय अधिकारियों ने तीसरे स्तर की आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया है और बचाव दलों को आपदा क्षेत्र में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी तथा भूकंप से 3 लोग घायल हुए है। एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार भूकंप मंगलवार रात 11:27 बजे बाओशान के लोंगयांग जिले में आया। भूकंप में 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बाओशान के उप मेयर झांग यूनी ने बुधवार सुबह आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भूकंप ने आवासीय घरों, पानी, बिजली, यातायात, संचार और अन्य बुनियादी ढांचे को उपरिकेंद्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने बताया कि खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए 2,400 से अधिक लोगों को आपदा क्षेत्र में भेजा गया
है तथा कुल 365 टेंट, 734 फोल्डिंग पलंग और 1,470 सूती रजाई प्रभावित क्षेत्रों में आवंटित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वायो टाउनशिप, शुइझाई टाउनशिप और बनकियाओ टाउनशिप, सबसे अधिक प्रभावित हैं। तीन स्थानों पर 2,805 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 11,000 से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया।
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 25.35 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 99.28 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रांतीय भूकंप ब्यूरो ने कहा कि उपरिकेंद्र क्षेत्र औसतन समुद्र तल से लगभग 1,863 मीटर ऊपर है, जो बाओशान शहर से लगभग 29 किलोमीटर दूर है।(वार्ता)
Wednesday, July 22
Breaking News
- 22 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
- युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा
- यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात
- वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ
- सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
- माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश
- खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द


