नई दिल्ली(mediasaheb.com)| दिग्गज अदाकारा एवं BJP की सांसद हेमा मालिनी ने असम के बजाय बिहू को बिहार का त्योहार बताने वाले अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए शुक्रवार को माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। हेमा मालिनी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, “यह अब फसल का मौसम है। तमिज़ पुथंडु (नया साल), बैसाखी (पंजाब), बिहू (बिहार) और पोहेला बैसाख या नबा बरशा बंगाल) मनाए जाने वाले कुछ त्योहार हैं। आप सभी को एक शानदार त्योहार महीने की शुभकामनाएं।”
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर कहा कि गलती से उन्होंने असम के बजाय बिहार के त्योहार के रूप में बिहू लिख दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने गलती से डाल दिया है कि बिहू बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार है। माफी चाहती! उसे असम का त्योहार बिहू पढ़ना चाहिए।” उल्लेखनीय है कि बिहू को बिहार का त्योहार बताए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हेमा की काफी खिंचाई की थी। ट्रोलिंग के बाद उन्होंने दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए।(वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- एमपी टूरिज्म को मिला लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन का प्रतिष्ठित सम्मान
- हाईकोर्ट का समर वेकेशन शेड्यूल जारी: 18 मई से 12 जून तक बंद रहेंगे कोर्ट
- पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री योगी
- गंगा एक्सप्रेसवे आईएमएलसी: निवेशकों के लिए ‘हाई-इंसेंटिव कॉरिडोर’, सब्सिडी से सिंगल विंडो तक पूरा सपोर्ट सिस्टम तैयार
- पीएम मोदी आज (बुधवार) राष्ट्र को समर्पित करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी की ‘लाइफ लाइन’ पर दौड़ेगा विकास
- राजधानी रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन: 11 श्रमवीरों को मिलेगा ‘श्रमश्री’ सम्मान, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी
- खोंगापानी बस स्टॉप पर सभी बसों का ठहराव अनिवार्य, सांसद ज्योत्सना महंत की पहल से मिली बड़ी राहत
- योगी सरकार के संरक्षण में पिछड़ा वर्ग कल्याण को नई दिशा, आयोग की बैठक में बड़े फैसले
- जंगल में जुए के अड्डे पर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में बड़ी सफलता
- पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी


