भोपाल,(mediasaheb.com)| केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मध्यप्रदेश के कई मार्गों की स्वीकृति दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार और नितिन गडकरी का आभार व्यक्ति किया है। नितिन गडकरी ने आज अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में NH-347C पर कसरावद बाईपास, सैलानी बाईपास, खरगोन बाईपास और बिस्टान बाईपास के 2-लेन पेव्ड शोल्डर के साथ निर्माण को ईपीसी मोड 2022-23 के तहत 467.93 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। जिले में NH-347C पर सरवरदेवला से पाल (मध्य प्रदेश – महाराष्ट्र सीमा) सड़क खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन सुधार कार्य को ईपीसी मोड के तहत 461.23 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। भिंड जिले में NH-552 एक्सटेंशन पर एटर रीअलाईनमेंट और भिंड बाईपास के 2-लेन पेव्ड शोल्डर सहित निर्माण को ईपीसी मोड 2022-23 के वार्षिक योजना के तहत 348.06 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
इस ट्वीट का संदर्भ देते हुए श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि PM नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी के मार्गदर्शन में देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मध्यप्रदेश को विभिन्न सड़कों एवं सुधार कार्यों की सौगात के लिए आपका हृदय से आभार है।(वार्ता)
Tuesday, April 21
Breaking News
- भीषण गर्मी में राहत: राशन दुकानें दोपहर में 2 घंटे रहेंगी बंद, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
- योगी सरकार में बदली बेसिक शिक्षा की तस्वीर, नामांकन से लेकर गुणवत्ता तक ऐतिहासिक सुधार
- बंगाल में BJP की सरकार बनी तो घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई: अमित शाह
- मेरी गरिमा को चुनौती दी गई थी, अगर मैं हट जाती तो…’: अरविंद केजरीवाल मामले में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा
- एमपी बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा: आवेदन का कल आखिरी मौका, 7 मई से परीक्षा शुरू
- लाल नाटक के बाद जागरूकता का संदेश: मंचों से गूंजा वन संरक्षण और जल बचाने का आह्वान
- पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
- UN रिपोर्ट: भारत 2026 में 6.4% की दर से बढ़ेगा, अमेरिकी टैरिफ और टैक्स के बावजूद सबसे तेज अर्थव्यवस्था बने रहेगा
- ‘राहुल गांधी को मीट-मुर्गा बनाएं, प्रियंका ही चला सकती हैं INDIA ब्लॉक’: तेज प्रताप यादव
- ईरान युद्ध की आग अब मोबाइल नेटवर्क तक पहुंची, बांग्लादेश में हाहाकार, इंटरनेट हो सकता है ठप


