नई दिल्ली (mediasaheb.com)| देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय मामले 867 बढ़कर 10 हजार से अधिक हो गये हैं। इस बीच देश में CORONA टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,743 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 220 करोड़ 65 लाख 54 हजार 022 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ इनकी संख्या बढ़कर 10,300 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,05,952 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या चार बढ़कर 5,30,837 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 932 बढ़कर 4,41,64,815 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 168 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 161, केरल में 160, कर्नाटक में 109 , उत्तर प्रदेश में 62 , दिल्ली में 57 , हरियाणा में 39 , गोवा में 22, राजस्थान में 15, पंजाब में 14, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नौ, आन्ध्र प्रदेश में 8, बिहार में 6, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में पांच-पांच, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 3-3, असम में दो, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में क्रमश: एक-एक सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्रमश: एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।(वार्ता)
Sunday, April 19
Breaking News
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व होगा आयोजित, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि
- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, जानें सही समय
- करीबी मुकाबले में आरसीबी की हार के 5 विलेन, स्टार खिलाड़ी ने किया फैंस को निराश
- बुलडोजर बाबा’ को देख बोला बंगाल, देखो-देखो शेर आया
- किस्मत ने भारत पर मेहरबानी की! एलपीजी संकट से निपटने का फॉर्मूला मिलते ही बदल गया खेल
- हैदराबाद ने सीएसके को 10 रनों से हराया, मलिंगा ने 3 विकेट झटके
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दिन पेश करेंगे विश्वास मत, बिहार विधानसभा का विशेष सत्र घोषित
- ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026’ का समापन, सीएम योगी द्वारा भेजे गए सन्देश को पढ़कर सुनाया
- चीन की एक और इलेक्ट्रिक कार कंपनी भारत में लाएगी अपनी पहली कार, Chery QQ3 SUV के डिजाइन को मिला पेटेंट
- क्यूबा में होगा ‘ऑपरेशन मादुरो’? समुद्री तट पर 6 घंटे चक्कर लगाता रहा सबसे महंगा अमेरिकी ड्रोन


