कोलकाता (mediasaheb.com)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई दी हैं। सुश्री बनर्जी ने अपने सोशल नेटवर्किंग पेज पर लिखा, “गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के मेरे सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई।” महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा को मराठी नव वर्ष के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, स्नान कर अपने घरों के मुख्य द्वार को सुंदर रंगोली से सजाते हैं। गुड़ी पड़वा दो शब्दों गुड़ी का संयोजन है जिसका अर्थ है झंडा और पड़वा, पड़वा संस्कृत शब्द ‘प्रतिपदा’ से आया है जो चंद्र पखवाड़े के पहले दिन को संदर्भित करता है।(वार्ता)
Thursday, April 16
Breaking News
- गाजियाबाद में भीषण आग: 250 झुग्गियां जलकर खाक, 20 से ज्यादा बच्चे लापता
- प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी की वापसी से हॉरर-कॉमेडी को लेकर बढ़ा दर्शकों का उत्साह
- कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- “सिर्फ दोस्त हैं”
- चांदी के भाव में ₹3500 का उछाल, सोने की कीमत भी बढ़ी, जानें 18-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट
- राज्यसभा में गूंजा ‘जय जोहार’: छत्तीसगढ़ महतारी और भोरमदेव मंदिर साड़ी में लक्ष्मी वर्मा ने ली शपथ
- मध्य प्रदेश के 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री पार, 16 जिलों में लू की चेतावनी, इंदौर-उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में अलर्ट
- भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश
- छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257%, कर्मचारियों को मिलेगा एरियर का भी लाभ
- प्रतिनियुक्ति कर्मचारियों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा किस्तों में
- भिवाड़ी औद्योगिक हब में हंगामा, रिलैक्सो और निफोन कंपनी में वेतन वृद्धि की मांग


