मुंबई(mediasaheb.com)| वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सीडी, ऊर्जा, एफएमसीजी, ऑटो और सर्विसेज समेत 18 समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरते हुए आज शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 468.38 अंक अर्थात 0.76 प्रतिशत की छलांग लगाकर 61806.19 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 151.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की उड़ान भरकर 18420.45 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.67 प्रतिशत चढ़कर 25,912.52 अंक और स्मॉलकैप 0.29 प्रतिशत बढ़कर 29,602.03 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3781 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2118 में तेजी जबकि 1496 में गिरावट रही वहीं 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 42 कंपनियां हरे जबकि शेष आठ लाल निशान पर रहीं।
बीएसई में 18 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.69, सीडी 0.94, ऊर्जा 0.93, एफएमसीजी 1.43, वित्तीय सेवाएं 0.87, इंडस्ट्रियल्स 0.68, दूरसंचार 0.66, यूटिलिटीज 0.87, ऑटो 1.67, बैंकिंग 0.54, कैपिटल गुड्स 0.76, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.73, धातु 0.91, तेल एवं गैस 0.80, पावर 0.94, रियल्टी 0.74 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.94 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33 और जर्मनी का डैक्स 0.36 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 1.05, हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.92 प्रतिशत गिर गया।(वार्ता)
Thursday, April 30
Breaking News
- बारिश-ओलों की मार से तेंदूपत्ता खराब, मौसम की मार से संग्रहण भी प्रभावित
- लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 के लिए आवेदन 1 मई से
- श्रम स्टार रेटिंग की अनूठी पहल को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार 3 या 6 मई को? पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़ा क्या गणित
- बरगी डैम में बड़ा हादसा: क्रूज पलटा, 4 की मौत; 14 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी
- बिहार में 55 दिन बाद खत्म हुई CO-RO हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अधिकारी
- दिल्ली में ई-रिक्शा का किराया बढ़ेगा, न्यूनतम 20 रुपये देने होंगे यात्री
- अनुपमा में बड़ा ड्रामा: श्रुति और अनुपमा के बीच तीखी बहस, राही का डर बढ़ा


