नई दिल्ली (mediasaheb.com)| चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने 5,500 से अधिक किलोमीटर की नोटिफाइड आपरेशनल रेंज वाली अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण गुरुवार को ओडिशा के तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। राजधानी कटक के साथ-साथ कुछ अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मिसाइल के आसमान में उड़ने के वीडियो पोस्ट किए। अग्नि 5 मिसाइल हल्के वारहेड के साथ लगभग पूरे चीन अपनी मारक सीमा में ले लेती है और यह लगभग 8000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे ‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’ बताते हुए ट्विटर पर लिखा कि “मिसाइल रक्षा क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है और राष्ट्रीय सुरक्षा को काफी हद तक मजबूत करेगी क्योंकि यह 5400 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर सकती है।” उच्च स्तर की विश्वसनीयता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अग्नि-5 मिसाइल ‘कॉम्पैक्ट एवियोनिक्स ’से लैस है। इसमें उड़ान के दौरान होने वाली गड़बड़ी के लिए खुद को गाइड करने की क्षमता है। इससे पहले इस साल जून में, भारत ने 4,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया था।(वार्ता)
Tuesday, October 20
Breaking News
- अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
- योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 5 जिलों में लगेंगे आकाशीय बिजली चेतावनी सेंसर
- LNG संकट से पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, सर्दियों से पहले जहरीली हवा का खतरा
- धनबाद में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, 14 ठिकानों पर छापेमारी; 200 किलो कोयला जब्त
- राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ेगी खुफिया निगरानी, पाकिस्तान सीमा पर 9 नई चौकियां खोलने का प्रस्ताव
- मेरठ में ₹200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी
- रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
- विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, लोक कल्याण की प्रार्थना की
- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
- झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और जयपुर से मानव तस्करी की शिकार 4 लड़कियां बरामद


