मुंबई (mediasaheb.com) | साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अभिनेता दुलकर सलमान के साथ फिल्म ‘सीतारमम’ में नजर आयेंगी। रविवार को ईद अल अजहा के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से रश्मिका मंदाना का नया लुक जारी किया है, जिसमें रश्मिका हिजाब पहने नजर आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में रश्मिका आफरीन नाम की एक बागी युवती के किरदार में नजर आयेंगी। हालांकि इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म में दुलकर सलमान लेफ्टिनेंट राम के किरदार में नजर आएंगे। मृणाल ठाकुर सीता महालक्ष्मी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेता सुमंत भी नजर आएंगे, जो फिल्म में ब्रिगेडियर विष्णु शर्मा का किरदार निभएंगे। वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 5 अगस्त को रिलीज होगी।(हि.स.)
Saturday, September 19
Breaking News
- टेकबॉल में गोल्ड का सपना टूटा, सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा; ब्रॉन्ज की उम्मीद बरकरार
- UP PCS 2026: 500 पदों के लिए रिकॉर्ड अभ्यर्थी मैदान में, बढ़ी प्रतियोगिता
- वायुसेना की ताकत बढ़ी, तेजस विमानों का बेड़ा पूरा; स्वदेशी जेट से बढ़ेगी क्षमता
- CM डॉ. यादव से पद्म सम्मानित लोहिया की मुलाकात, तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने निकलेंगे
- छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- ‘ आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, बच्चों और परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की
- गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव
- चकबंदी को लेकर योगी सरकार ने दिखाई तेजी, 13 गांव प्रक्रिया से नियमानुसार अलग
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऋषिगालव महाविद्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व्याख्यान, पूर्व एनसीसी कैडेट के लेफ्टिनेंट बनने पर भव्य स्वागत


