बिलासपुर(mediasaheb.com) |सेंट्रल इंस्ट्टियूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सिपेट), भनपुरी, रायपुर परिसर में दिनांक 08.07.2022 को साउथ ईस्टर्न कोल्डफील्ड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 06 माह की अवधि का ’’मशीन ऑपरेटर-ब्लो मोल्डिंग’’ पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस (डॉ.) श्याम अग्रवाल, अध्यक्ष, (सीएसआर समिति एसईसीएल) के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. के.एस. जॉर्ज, महाप्रबंधक, (सीएसआर) एसईसीएल की उपस्थिति में किया गया।
विदित हो कि सिपेट में कौशल विकास प्रशिक्षण के विभिन्न लघु अवधि कार्यक्रम, विभिन्न संस्थाओं के प्रायोजन में संचालित किए जाते हैं। इसी के अंतर्गत इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन सामारोह के दौरान ही एसईसीएल के नवागत सीएसआर समिति के अध्यक्ष सीएस (डॉ.) श्याम अग्रवाल द्वारा सिपेट का भ्रमण कर मौजूद तकनीकी सुविधाओं मशीनों का अवलोकन कर सिपेट की पूर्ण जानकारी ली गई तथा सिपेट द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियां तथा तकनीकी सहायता सेवाओं के स्तर को देखते हुए सिपेट संस्थान की सराहना की एवं नवयुवकों के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु सिपेट के योगदान की प्रशंसा की तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित किया।
उद्घाटन समारोह में सिपेट संस्थान के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आलोक साहू के द्वारा जानकारी दी गई कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हितग्राहियों के लिए पूर्णतः निशुल्क है जिसमें भोजन, आवास, पाठ्यक्रम सामाग्री संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी एवं बैच के समस्त 40 प्रशिक्षार्थियों को शत्-प्रतिशत् रोजगार प्रदान कराया जावेगा।
कार्यक्रम का संचालन श्री नीतेश कुमार जैन, अधिकारी (का. एवं प्रशा.) तथा प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री संपत गेलम, उपप्रबंधक (सीएसआर), एसईसीएल तथा सिपेट से डॉ. एस.के. सामल, श्रीमती अंबिका जोशी, श्री जितेन्द्र महासेठ आदि सहित लघुवधि प्रशिक्षण विभाग के कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
Tuesday, November 3
Breaking News
- 3 नवंबर राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा मंगलवार, भगवान शिव की कृपा से मिलेगी खुशखबरी
- राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
- ‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
- शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग
- राज्योत्सव पर मोहकता एवं वैभव लिए अभिव्यक्त हो रही भारतीय बहुमूल्य हथकरघा परम्परा
- छत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श, अर्थव्यवस्था में सशक्त और विकास में अग्रणी राज्य बनाना हमारा संकल्प – राज्यपाल रमेन डेका
- मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा
- शक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव
- लाखों के पीछे संवर रहा हुनर, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से बंदियों को मिल रही नई पहचान
- अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार, टिप्पणी- अमेरिका में कोई भारतीय ऐसा करता तो…


