रायपुर, (mediasaheb.com) । आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर देश में प्रथम बार आयोजित होने वाले 44वें शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले का आयोजन 19 जून से 28 जुलाई 2022 तक देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है। चेस ओलम्पियाड के आयोजन की शुरुआत चेन्नई में 28 जुलाई से होगी। चेस ओलम्पियाड टॉर्च रिले का आगमन स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में 16 जुलाई को होगा। आयोजन की तैयारी के संबंध में संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार की शाम को बैठक आयोजित की गई।बैठक में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव एवं ए.आई.सी.एफ. राज्य प्रभारी गुरूचरण सिंह होरा, संयुक्त संचालक प्रणव सिंह एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव वी.के. राठी उपस्थित थे। बैठक में भारत सरकार के दिशा-निर्देश के तहत प्रारंभिक तैयारियों हेतु विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, छात्र-छात्राएं एवं खेल संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।(हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
- ITR भरते समय न करें गलती, सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की देनी होगी जानकारी
- सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व
- ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, बिना डीजल-बिजली तारों के भरेगी रफ्तार
- मैक्लुस्कीगंज बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब, 50 होमस्टे और ग्लास ब्रिज की तैयारी
- यूपी में 15 साल बाद बढ़ सकता है हाउस टैक्स, लाखों लोगों पर बढ़ेगा बोझ
- बिहार में पंचायत स्तर पर लगेंगे राशन कार्ड शिविर, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा ऐलान
- CG समाधान योजना: बिजली से जुड़े न्यायालयीन मामलों का होगा त्वरित निराकरण
- ईरान-अमेरिका तनाव से यूपी के 6 हजार करोड़ रुपये के निर्यात ऑर्डर अटके


