मुंबई (mediasaheb.com) | डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘काली’ का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था ,जिसमें हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद इसकी काफी आलोचना की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म की निर्देशिका लीना मणिमेकलई की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। ट्विटर पर हैशटैग लीना मणिमेकलई ट्रेंड कर रहा है।वहीं लीना मणिमेकलई ने सोशल मीडिया पर अपने लिए हो रहे विरोध को देखते हुए तमिल में ट्वीट कर लिखा-‘यह फिल्म एक ऐसी घटना की कहानी है जिसमें एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। अगर आप पिक्चर देखोगे तो आप मुझे अरेस्ट करने के वाले हैशटैग के ट्वीट नहीं बल्कि मुझे प्यार करने वाले हैशटैग के ट्वीट शेयर करेंगे।’ फिलहाल लीना मणिमेकलई अपनी फिल्म काली को लेकर विवादों में घिर गईं हैं और उनपर भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं।(हि.स.)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य


