जगदलपुर, (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ में खनिज विकास निगम के नगरनार इस्पात संयंत्र के डीमर्जर को NMDC के शेयरहोल्डर और लेनदारों ने अपनी मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब ये तय हो गया है कि नगरनार इस्पात संयंत्र NMDC से अलग होकर अलग से कंपनी के रूप में स्थापित होगी। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में एनएमडीसी के शेयर होल्डर्स और लेनदारों की बैठकें हुई, जिसमें उन्होंने नगरनार इस्पात संयंत्र को एनएमडीसी से डीमर्ज करने पर अपनी सहमति दे दी। इसके बाद अब प्लांट के डीमर्जर की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इधर सितंबर से स्टील प्लांट में उत्पादन शुरू करने का दावा भी किया जा रहा है। इसी क्रम में प्लांट के अलग-अलग हिस्सों की कमीशनिंग भी की जा रही है। नगरनार में NMDC ने 30 लाख टन सालाना ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के करीब 7 साल की देरी के बाद सितंबर के आखिर तक इसे चालू करने की संभावना जताई जा रही है। इस साल मई तक 20240 करोड़ रुपए के खर्च के बाद कमीशनिंग में करीब 1700 करोड़ और खर्च होने की संभावना है, जिससे परियोजना की लागत 7000 करोड़ रुपए तक बढ़ गई है| (वार्ता)
Thursday, August 13
Breaking News
- JPSC मेधा घोटाले में बड़ा खुलासा, 24 अभ्यर्थियों से हुई थी सेटिंग की डील
- तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता से करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 से 17 अगस्त तक झमाझम बारिश
- कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी में पारिवारिक योजना के नियम बदले, अब इन 5 दस्तावेजों से साबित होगी उम्र
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- IG गर्ग समेत 12 पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, CM साय देंगे विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक
- फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बड़ा फैसला, Air India और AI Express सभी पायलटों का कराएगी साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट
- युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


