रायगढ,(mediasaheb.com)।जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना केलो डैम दस सालों के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। दरअसल रायगढ़, जांजगीर जिले के 335 गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए केलो बांध परियोजना की स्थापना की गई थी। बांध से 16 किमी की मुख्य नहर के साथ शाखा नहरों का निर्माण होना था। लेकिन नहरों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। लेटलतीफी की वजह से 525 करोड़ की इस परियोजना की लागत 975 करोड़ तक जा पहुंची है। इस बांध की 24 हजार क्षमता है लेकिन वर्तमान में सिर्फ 7 हजार हेक्टेयर में सिंचाई हो पा रही है। योजना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि नहरों के निर्माण के दौरान जमीनों का अधिग्रहण होना है। अधिग्रहण न होने की वजह से परियोजना में देरी हो रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि राज्य शासन की उदासीनता की वजह से योजना की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। नतीजन नहरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।(हि.स.)
Thursday, April 2
Breaking News
- योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार से अधिक कारखाने पंजीकृत
- Iran War Impact: रोल्स-रॉयस से फेरारी तक, ईरानी शोरूम में धूल फांक रहीं लग्जरी कारें
- रांची में बनेगा पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम जनता को भी एंट्री
- संकट में अन्नदाता,मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, खेतों में जाकर सर्वे करें अधिकारी, जल्द शुरू होगा मुआवजा वितरण
- इंदौर से खाटू श्याम की यात्रा सीधे कर सकेंगे भक्त, 2 अप्रैल से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन
- तमिलनाडु ओपिनियन पोल: इंडिया ब्लॉक का अंतिम किला ढहने की संभावना, BJP गठबंधन को मिल रही है अच्छी बढ़त
- MPL Auction 2026: आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदा
- यूपी में सीएम आवास योजना से पूरा हो रहा घर का सपना, पीएम आवास से वंचितों को योगी सरकार का सहारा
- रेलयात्रियों के लिए राहत की खबर, रतलाम मंडल से चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
- Tata और Mahindra को चुनौती देने के लिए MG लाएगी एक दमदार SUV


