रायपुर (mediasaheb.com) | राज्य में कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.89 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 42.45 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम में 22.51 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 19.93 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल है।
खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही उठाव एवं कस्टम मिलिंग का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया गया था। राज्य में अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 97.89 लाख मीट्रिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 75 लाख 09 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 74 लाख 98 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 22 लाख 90 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 90 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।
Thursday, July 9
Breaking News
- ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य, संसद अध्यक्ष ग़ालिबाफ के बयान से बढ़ी वैश्विक चिंता
- TMC में बड़ा सियासी मोड़! पार्टी गई, लेकिन खजाने का कंट्रोल फिर ममता बनर्जी के हाथ
- लखनऊ सिविल अस्पताल में शुरू होंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, मरीजों को राहत
- 18 कट्ठा सरकारी जमीन मामले में लोकायुक्त ने मांगा कार्रवाई का पूरा ब्योरा
- भाजपा में बदले सियासी समीकरण, निखिल सोनी की नियुक्ति से कई नेताओं के बदले राजनीतिक समीकरण
- लाडो प्रोत्साहन योजना में तेजी, 6.50 लाख बालिकाओं को मिला लाभ
- पुरानी दिल्ली के विकास को नई पहचान, SRDC बना इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम
- बिहार किसानों को बड़ी राहत, अब 12 घंटे मिलेगी कृषि फीडर से निर्बाध बिजली
- छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल
- मोदी-अल्बानीज की बड़ी न्यूक्लियर डील! बदल सकता है दुनिया का परमाणु गेम प्लान


