मुंबई, (mediasaheb.com)|| बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म निर्माण कम्पनी आउटसाइडर्स फिल्म्स और वायाकॉम18 स्टूडियोज ने अपनी नई फिल्म ‘धक-धक’ की घोषणा की है। तरुण डुडेजा के निर्देशन में बन रही ‘धक-धक’ महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख, दीया मिर्जा के साथ संजना सांघी लीड रोल में हैं। बतौर निर्माता तापसी की यह दूसरी होम प्रोडक्शन फिल्म है।तापसी पन्नू ने कहा कि आउटसाइडर्स फिल्म्स के बैनर तले हम ऐसी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं, जो अर्थपूर्ण और मनोरंजक हों। हम दर्शकों के लिए एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं, जो उन्होंने शायद ही देखा हो। फिल्म धकधक का निर्माण तापसी पन्नू के साथ प्रांजल खनधड़िया और आयुष माहेश्वरी ने किया है। यह फिल्म पारिजात जोशी और तरुण डुडेजा ने लिखी है। धक-धक अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
- मोदी कैबिनेट के 2 बड़े फैसले, ITLA को मंजूरी और छोटे कारोबार के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड
- लोगों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का करें प्रभावी क्रियान्वयन : नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला
- वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
- अधोसंरचना विकास को रफ्तार देने की तैयारी, एक लाख करोड़ से अधिक खर्च का लक्ष्य
- राजस्थान में मौसम लेगा करवट, 11 अक्टूबर को बीकानेर-जोधपुर संभाग में बारिश के आसार
- बाल विवाह मुक्त मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने मिलकर करें प्रभावी प्रयास : मंत्री निर्मला भूरिया
- एचसीएल टेक लखनऊ के 10वें स्थापना दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, आईटी सिटी फेज-2 की रखी आधारशिला
- ICC अवॉर्ड की रेस में भारत का दबदबा, चार खिलाड़ी बने दावेदार; एशियन गेम्स में भी दिखाया दम
- बक्सर में तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, स्पीड गन से अब ऑटोमेटिक कटेगा चालान


