नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस ने सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि समस्याओं का समाधान करने में असमर्थ रहे प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को बलि का बकरा बना दिया।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कोरोना महामारी के कारण देश में उत्पन्न स्थिति पर सदन में चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरी तरह विश्वास जताया था लेकिन प्रधानमंत्री ने भरोसा तोड़ा और लोगों को धोखा दिया। उन्होंने कहा , “ मोदी जी ने लोगों से अपील की तो उन्होंने थाली भी बजायी और ताली भी बजायी तथा दीया भी जलाया। घरों में कैद भी रहे। ” उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से क्या मिला लोगों की मौत के आंकड़े भी सही नहीं बताये जा रहे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री समस्या को सुलझाने में पूरी तरह विफल रहे लेकिन उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेने के बजाय केेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बलि का बकरा बना दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार का सहयोग करने को तैयार है और हम सब मिलकर इस चुनौती से निपट सकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और खुद उनके द्वारा लिखे गये तीन पत्र प्रधानमंत्री को सौंपे थे जिनमें अनेकों सुझाव थे लेकिन अब तक न तो उनका उत्तर दिया गया और न ही इस बारे में कोई बात की गयी। ऐसे में देश इस चुनौती से मिलकर कैसे निपटेगा।For English News : the states.news
Wednesday, March 4
Breaking News
- 04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य और किसे मिलेगा लाभ
- ईरान युद्ध का असर: सप्लाई संकट की आशंका के बीच उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतें स्थिर
- दुबई में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी: नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
- ईरान पर हमलों के खिलाफ पाकिस्तान में प्रदर्शन, रक्षा मंत्री ने जताई चिंता—‘जंग हमारे लिए खतरनाक’
- United States Embassy की एडवाइजरी: जॉर्डन और यरुशलम की यात्रा से बचने की चेतावनी
- होली की खुशियां मातम में बदली: नोएडा से भिंड लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत
- यूपी में सियासी हलचल तेज: चुनावी मोड में भाजपा, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें
- उमा भारती की बहू को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी, फेसबुक कमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- धान की अंतर राशि पर साव का कांग्रेस पर हमला, राज्यसभा उम्मीदवार और असम चुनाव पर दिया बड़ा बयान
- होली के बाद बिहार में बढ़ेगा तापमान, आज किन जिलों में 15 डिग्री से नीचे रहा पारा?


