नई दिल्ली, (media saheb.com) देश के कुछ हिस्सों विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों , सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और मॉल में बढ रही भीड़ के मामलों को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से COVID से बचाव के सभी एहतियाती उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा है।
केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है
कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए किसी तरह की कोताही या ढिलाई बरतना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही राज्यों और केन्द्र शासित
प्रदेशों ने चरणबद्ध तरीके से गतिविधि शुरू कर दी हैं लेकिन यह जरूरी है कि इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण किसी भी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढने पर वहां तुरंत पाबंदियां लागू करनी होगी और इसके लिए वह प्रतिष्ठान, परिसर या दुकान आदि को ही जिम्मेदार माना जायेगा। इस तरह के मामलों में दोषियों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई भी की जायेगी। गृह मंत्रालय ने दोहराया है कि जिस क्षेत्र में पाबंदी लगायी जाती है उस क्षेत्र के अधिकारी को ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार भी ठहराया जायेगा।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, March 3
Breaking News
- 03 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें किसे मिलेगा लाभ
- यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति क्लब’ का हिस्सा: डिप्टी सीएम केशव
- चाय बेचने वाले पिता का बेटा बना IAS, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी
- कुवैत से बड़ी चूक: दोस्त देश के तीन F-15E लड़ाकू विमान गिराए, अमेरिका ने दिया ये बयान
- ईरान संकट का असर जारी: आज भी सैकड़ों फ्लाइट रद्द, टिकट रिफंड में मिली बड़ी राहत
- PM मोदी-कार्नी बैठक में बड़ा फैसला: 50 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार, कई अहम मुद्दों पर सहमति
- भारत के प्रोजेक्ट से पाकिस्तान परेशान, बोला– ऐसे ही रहा तो भूख-प्यास से मर जाएंगे
- बुंदेलखंड बन रहा स्टार्टअप हब, झांसी में बीवीएस एक्सपो-2026 ने दिखाई झलक
- दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा का नया नियम: महिलाओं के लिए पिंक कार्ड, जानें ब्लू और ऑरेंज कार्ड का फायदा
- सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी

