भोपाल, (media saheb.com) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार के बाजार, रेस्टोरेंटों को पूरी क्षमता और सिनेमा घरों के खोलने के निर्णय की आलोचना करते हुए आज कहा कि इससे सरकार का साफ संदेश है कि जनता को अपनी जान की सुरक्षा स्वयं करनी होगी।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि आज से प्रदेश में बाजार और रेस्टोरेंट अपनी पूरी क्षमता से खुल रहे हैं। सिनेमाघर भी खुलने वाले हैं। लेकिन ध्यान रखिए सिर्फ 5.2 प्रतिशत आबादी को ही वैक्सीन के दोनों डोज लगे हैं। सरकार का संदेश साफ है,
लोग अपने जीवन की रक्षा स्वयं करें। इसलिए अपना और अपने परिवार का ख़याल रखिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जो सरकार दिनभर झूठ बोलती है, मौतों के आँकड़े छिपाती है,
हवा-हवाई घोषणाएं करती है, उसने फैक्ट चेक के लिये वेबसाइट लॉन्च की है। उन्होंने कहा कि ‘फैक्ट’
तो जनता को मालूम है,
भारतीय जनता पार्टी (BJP)को अपनी सरकार का भविष्य ‘चेक’
करना चाहिए।(वार्ता) (the states. news)
Monday, March 2
Breaking News
- देवकरण झोरढ़ बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी
- मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जाने से पहले जरूर देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
- रोजगार की तलाश बनी मुसीबत: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों ने सुनाई दर्दभरी दास्तां
- दुबई में फंसे MP के श्रद्धालु, रेड अलर्ट के चलते फ्लाइट रद्द, कथा में पहुंचे परिवार की बढ़ी चिंता
- होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग: भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय, सूतक और राशियों पर असर
- बंगाल में महिलाओं को 5700 करोड़ का तोहफा, अमित शाह बोले- सत्ता में आए तो घुसपैठियों पर सख्ती
- भोपाल का लाइफलाइन तालाब अतिक्रमण की चपेट में, 300 से ज्यादा कब्जों पर उठे सवाल
- 72 घंटे तक सील अंतरराष्ट्रीय सीमा, बॉर्डर पर हाई अलर्ट; आसमान से ज़मीन तक सख़्त निगरानी
- खामेनेई की मौत पर अजमेर शरीफ के दीवान का बयान: हसनी-हुसैनी खानदान सिर नहीं झुकाता
- बुमराह ने खोला वेस्टइंडीज मैच का राज, टर्निंग पॉइंट बताया पर संजू सैमसन का जिक्र नहीं

