नासिक (#mediasaheb.com) पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
(राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने प्याज के आयात-निर्यात की नीति को लेकर भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार निंदा की है और कहा है कि सरकार की विरोधाभासी
नीति के कारण प्याज का स्वाद कड़वा हो गया है।
शरद ने यहां के भुजबल नॉलेज सिटी में बुधवार को प्याज
उत्पादकों तथा व्यापारियों से मुलाकात के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि
केंद्र सरकार के प्याज के निर्यात को रोकने तथा आयात की अनुमति देने वाले
विरोधाभासी फैसले के कारण प्याज उत्पादक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल गवर्मेंट प्याज को आवश्यक वस्तुओं की
सूची से हटा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र को प्याज के बारे में फिर से हस्तक्षेप
करने की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने प्याज पर लगे प्रतिबंधों को जल्द से जल्द
हटाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्याज का मुद्दा केंद्र और राज्य सरकार का
नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्याज के मुद्दे को केंद्र के संबंधित विभाग के
प्रमुखों के समक्ष उठायेंगे।
उन्होंने व्यापारियों को प्याज बाजारों को फिर से शुरू करने
की सलाह दी और कहा उनकी परेशानियों को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
राकांपा मुखिया ने प्याज के परिवहन पर लगाए गए 25 टन के कैप पर भी नाराजगी व्यक्त की।(वार्ता)
Wednesday, July 1
Breaking News
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
- वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की राष्ट्रीय रेटिंग में मध्यप्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धि
- मार्च से जुलाई, सहारनपुर में हर महीने विकास की बहार आई
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्य भेंट
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
- पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

