नई दिल्ली,(media saheb.com) हिन्दुस्तान और चीन सीमा पर जल्द से जल्द तनाव घटाने तथा विश्वास बहाली
के उपायों पर तेजी से काम करने पर सहमत हो गये हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने
गुरुवार को रूस के मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक से इतर मुलाकात के दौरान
दोनों देशों के बीच संवाद कायम रखने और सीमा पर जल्द से जल्द तनाव घटाने पर सहमति
जतायी।
लगभग ढाई घंटे तक चली इस बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान
में दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए और
दोनों देशों को विकसित हो रहे भारत-चीन संबंधों पर नेताओं की आम सहमति से
मार्गदर्शन लेना चाहिए।
संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों विदेश मंत्रियों ने
भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के घटनाक्रम और भारत-चीन संबंधों पर एक ‘स्पष्ट और
रचनात्मक चर्चा’ की। दोनों विदेश मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जतायी कि
सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति किसी भी पक्ष के हित में नहीं है तथा दोनों
पक्षों को चीन-भारत सीमा से संबंधित मामलों में सभी समझौतों और प्रोटोकॉल का पालन
करने के लिए बाध्य हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाये रखें और ऐसे मामलों
से बचें जो विवाद बढ़ा सकते हैं।
दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा मुद्दों पर विशेष प्रतिनिधि
तंत्र के माध्यम से संवाद और संचार जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।(वार्ता)
Thursday, August 20
Breaking News
- रेखा सरकार का बड़ा फैसला! 9वीं में तीसरी भाषा का R3 नियम वापस, 10वीं बोर्ड में लागू होंगे CBSE नियम
- जमीनी स्तर पर तैयारियों को परखा गया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों ने लिया हिस्सा
- भव्य कांवड़यात्रा का आयोजन, राजकीय हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
- विधवा पेंशन के लिए 380 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय व्यवस्था, निराश्रित महिलाओं को मिलेगा सहारा
- जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ की उड़ान से सतना की प्रिया बनीं उत्तरप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर
- ग्वालियर जिले के अधिकारियों को स्पोट लेप्रोसी सर्वे एक इन्नोवेटिव कार्यक्रम के लिए राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया सम्मानित
- सिर्फ इंडियन-अमेरिकन की एंट्री! UAE में पाकिस्तानियों को नहीं मिला होटल, दर-दर भटकने का आरोप
- विश्व मच्छर दिवस पर सीएमएचओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
- बेगूसराय में डिप्टी डायरेक्टर के आवास पर EOU की छापेमारी, भाई के कारोबारी प्रतिष्ठानों की भी जांच

