रायपुर, (media saheb.com) प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन नगरपालिका क्षेत्र बलौदाबाजार में नियमों के अनुरूप किया जा रहा है। निर्माणाधीन भवनों को भी योजना में शामिल कर स्वीकृति दिये जाने संबंधी प्रकाशित खबर में सत्यता के अंश नहीं है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत भवन निर्माण की स्वीकृति मानचित्र में सुस्पष्ट सील एवं हस्ताक्षर उपरांत ही हितग्राहियों को दस्तावेज जारी किया जाता है। स्वीकृति प्रदान करने के उपरांत स्थल निरीक्षण एवं टेबलेट लोकेशन लेने के बाद ही 4 किश्तों में नियमानुसार राशि जारी की जाती है। योजना के सिलसिले में यदि नगरपालिका का कोई कर्मचारी राशि की मांग किया हो, तो लिखित में प्रमाण के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यदा-कदा राशि आवंटन में विलंबन हो जाने पर हितग्राही अपने स्वयं के संसाधनों से मकान बनाने का काम जारी रखे होत हैं। हितग्राही का यह प्रयास गड़बड़ी अथवा गबन की श्रेणी में कैसे आयेगा। फिर भी नगरपालिका द्वारा मामले में जांच कराई जा रही है।For English News : the states.news
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

