नारायणपुर, (mediasaheb.com) नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गये है, जबकि 14 जवान घायल है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी के अनुसार बस में 24 डीआरजी के जवान सवार थे। सभी डीआरजी के जवान बस में सवार होकर धौड़ाई थाना क्षेत्र के कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे। तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बस पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया।
उन्होंने बताया कि नक्सली हमले में 1 वाहन चालक सहित 04 जवान शहीद हो गये है। घटना में अन्य 2 जवान गंभीर रूप से घायल है तथा 12 अन्य जवानों को मामूली चोट आई है, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा जा रहा है।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, April 4
Breaking News
- पशुओं में नस्ल सुधार का कार्य बेहतर ढंग से करें : प्रमुख सचिव उमराव
- प्रदेश की समस्त स्कूलों में आयोजित हुआ “भविष्य से भेंट कार्यक्रम
- हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों पर जोर दिया कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने
- RPF भोपाल रेल मंडल की मानवता की मिसाल: ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ से 720 बच्चों को परिवार से मिलाया, 33 लोगों की जान बचाई
- हमारे पास सुरक्षित, ट्रंप से नहीं, US पायलट की मां की दुआ पर ईरान का जवाब
- झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती पूरी, गड़बड़ी के आरोप हुए खारिज
- जनजातीय क्षेत्रों में होम-स्टे बने आय का साधन
- बचपन की यादें होंगी ताजा, 5 जून 2026 को भारत में रिलीज होगी फिल्म ‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’
- आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल
- झारखंड में सरकारी कर्मियों के लिए ‘साधना सप्ताह’ शुरू, AI और साइबर सुरक्षा का सीखेंगे पाठ

