नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। कांग्रेस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे पर कहा कि ‘जनमत’ को अगवा करने वालों के ‘अल्पमत’ की पोल खुल ही गई। अब साफ़ है कि भाजपा में चाणक्य नीति के मायने प्रजातंत्र का अपहरण है।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनकी सरकार झूठ और दलबदल पर आधारित थी जो ताश के पतों की तरह गिर गई। आज का दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने का है।
सुरजेवाल ने मोदी और शाह से सवाल पूछते हुए कहा, “वह बताएं कि महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया गया? गवर्नर को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों किया गया? राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों पहुंचाई गई? देश के मंत्रिमंडल को पंगु क्यों बनाया गया? दलबदल और खरीद फरोख्त का तांडव क्यों किया गया? एक अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों किया गया? भ्रष्टाचार के मुकदमे वापस क्यों लिए गए? सविंधान की धज्जियां क्यों उड़ाई गई?”


