प्रयागराज,(mediasaheb.com) । लोकसभा चुनाव में रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार रही अभिनेत्री जया प्रदा ने शुक्रवार को सपा सांसद मोहम्मद आजम खान की सदस्यता रद्द कराने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। उनके साथ अमर सिंह भी थे। याचिका में जया प्रदा ने आजम खां पर जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति के लाभ के पद पर रहते हुए लोक सभा चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि खान ने चुनाव के दौरान धार्मिक अपील कर वोट हासिल किया, जो भ्रष्ट आचरण है। इन आधारों पर आजम खान का लोक सभा चुनाव रद्द किया जाना चाहिए। सांसद अमर सिंह के साथ आईं जयाप्रदा ने महानिबंधक के समक्ष चुनाव याचिका पेश की। याचिका अधिवक्ता केआर सिंह ने दाखिल कराई। (हि.स.)
Sunday, August 16
Breaking News
- अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य
- जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
- चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया
- मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न
- नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
- अनूपपुर में भारी बारिश से गिजरी नाला उफना, शहडोल-अमरकंटक मार्ग 12 घंटे से बंद
- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, खारान में हवाई हमलों से बढ़ा तनाव


