रायपुर, (media saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा के तारतम्य में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।
Monday, July 27
Breaking News
- ब्राजील फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत आएगी, कोलकाता में होगा ऐतिहासिक मुकाबला
- फ्रांस में इंफोसिस पर 2 करोड़ का जुर्माना, टाइम सिस्टम पर सवाल
- भारत का वर्ल्ड कप में डबल धमाल! ईशा ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर साधा निशाना
- दतिया उपचुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक! आज CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल का मेगा रोड शो
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब दिल्ली में करेगी ट्रायल
- समर्सिबल पंप से मिनटों में साफ होगी पानी की टंकी, जानें तरीका
- झारखंड में बिजली सुरक्षा सख्त, नए कनेक्शन पर लागू होंगे नए नियम
- राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी
- यू मुंबा टीटी ने गोवा को हराकर लगातार दूसरा यूटीटी खिताब जीता
- MP के 82 लाख किसानों को बड़ी सौगात! खातों में आएंगे ₹3,300 करोड़, CM मोहन यादव का ऐलान


