मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ 07 जनवरी 2022 को चीन में रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित फ़िल्म छिछोरे वर्ष 2019 में रिलीज हुयी थी। छिछोरे में सुशांत सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी थी। अब यह फिल्म चीन में भी रिलीज़ को जाएगी। फिल्म ‘छिछोरे’ को 11 हजार स्क्रीनों पर 100 से अधिक शहरों में 07 जनवरी 2022 को रिलीज़ किया जाएगा।
यह फिल्म एक ट्रैजिक इंसिडेंट के बारे में है जो मिडल-ऐज अनिरुद्ध (SSR) के बीते दिनों को ताज़ा कर देता है और अपने कॉलेज के दिनों सहित अपने दोस्तों को याद करने पर मजबूर हो जाता है जिन्हें लूज़र्स के नाम से जाना जाता था। फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Sunday, October 25
Breaking News
- हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे ; ‘नॉस्टेल्जिया’ की सांगीतिक महफ़िल
- बिहार के किसानों को हरा चना की खेती पर मिलेंगे ₹4,000 प्रति एकड़, 6,250 एकड़ में बुआई का लक्ष्य
- योगी सरकार का ‘पावर मॉडल’ बना महिला सशक्तीकरण का नया आधार, गांवों में बना आय का नया जरिया
- कोरबा के होटल में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, बजरंग दल ने जताया विरोध
- बांग्लादेश में इस बार धूमधाम से मनी दुर्गा पूजा, हिंदू समुदाय ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था को सराहा
- NHM ने जारी की 32 संविदा यूनानी डॉक्टरों की नई चयन सूची, कोविड काल से जुड़ा मामला
- धनुष की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, चेन्नई में महिला पदाधिकारियों की बड़ी बैठक से बढ़ी हलचल
- बिहार से गुजरात जाना होगा आसान, बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस को 30 अक्टूबर को मिल सकती है हरी झंडी
- बजरंग भक्त मंडल ने की 900 किलो हरे चारे की सेवा, शरद पूर्णिमा पर आज होगा 51 किलो दूध की खीर का वितरण
- वाराणसी एयर शो में उमड़ा जनसैलाब, राफेल-सुखोई की कलाबाजियां देखने गंगा किनारे पहुंचे लाखों लोग

