पटना, (mediasaheb.com) छोटे
पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री रतन राजपूत ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के
परिवार वालों से मुलाकात की है।
‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ फेम रतन
राजपूत ने हाल ही में सुशांत के राजीव नगर स्थित आवास पर उनके पिता कृष्ण कुमार
सिंह से मुलाकात की है। रतन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में रतन राजपूत ने बताया कि वह सुशांत के परिवार की
हिम्मत बढ़ाने के लिये उनके घर पर गयी थीं, लेकिन वो
खुद हिम्मत लेकर आ रही हैं। रतन राजपूत ने कहा ,“ सुशांत के
पिता से मिली। उनकी बहन से भी मिली। सुशांत के पिता काफी अलग हैं। मैं उन्हें देख
हैरान हूं। वो कितने शांत हैं। वो कितने सकारात्मक हैं। मैं ये कह सकती हूं कि उन
से मिलने के बाद मेरी हिम्मत काफी बढ़ी है।”
रतन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा ,“अब मेरी जिंदगी फिर नॉर्मल हो रही है। शुक्रिया अंकल ( सुशांत
के पिता) ,मैं बस प्रार्थना कर रही हूं और न्याय का
काम भगवान पर छोड़ रही हूं। वो सब कुछ देख रहा है। मैं अपने परिवार से मिलने साल
में एक बार जरूर पटना आती हूँ। ऐसे में अब सुशांत के परिवार से भी मुलाकात करती
रहूंगी।”(वार्ता) | (#thestates.news) (#mediasaheb.com) .
Friday, April 24
Breaking News
- 24 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण
- नशामुक्त भारत अभियान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण वाल्मी में प्रारंभ
- पेट्रोल-डीजल के दाम 25-28 रुपए तक बढ़ सकते हैं, आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका: रिपोर्ट
- 10 दिनों से ‘लॉकडाउन’ में इस्लामाबाद, पाकिस्तान की पब्लिक बोली – आवाम बददुआ देती है
- 30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज
- WhatsApp ने किया बड़ा बदलाव, अब एक क्लिक में होगा मोबाइल रिचार्ज
- 10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
- माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन

