मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड #Bollywood अभिनेता रणदीप हुड्डा #Randeep Hooda ने पारले से खास अपील की है।
कोरोना वायरस #Corona virus के कारण हुए लॉकडाउन #lockdown के बीच तमाम बिजनस नुकसान झेल रहे हैं। हालांकि, इस दौरान पारले-जी बिस्किट #Parle-G Biscuits की बिक्री इतनी ज्यादा हुई है कि पिछले 82 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस वजह से पारले-जी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है और अब रणदीप हुड्डा ने पारले-जी से खास अपील की है।
रणदीप ने ट्वीट किया, “मेरा पूरा करियर और थिअटर्स के दिन पारले-जी और चाय से जुड़े रहे हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि अगर सिर्फ पारले-जी अपनी पैंकिग को वैकल्पिक बायोडिग्रेडेबल मटीरियल में बदल दे तो कितनी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के इस्तेमाल में कमी आ सकती है। अब बिक्री भी बेहतर है तो कल को बेहतर बनाने में योगदान कर सकते हैं।”
गौरतलब है कि रणदीप प्रकृति प्रेमी हैं और वह अक्सर इससे जुड़े फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले भी सिंगल यूज प्लास्टिक #Single use plastic पर रोक लगाने की मांग होती रही है। कुछ समय पहले सरकार ने सिंगल प्लास्टिक के खिलाफ कैंपेन शुरू किया था। इसका मकसद देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना है। (वार्ता)|(thestates.news)
Wednesday, April 15
Breaking News
- बड़ा धमाका: 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस का ऐलान
- स्टेट गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बर व्यवहार कर सपा ने दिखाया वास्तविक चरित्रः मुख्यमंत्री
- यूपी में ‘सोलर दीदी’ अभियान को मिली रफ्तार, महिलाएं कर रहीं स्वच्छ ऊर्जा क्रांति की अगुवाई
- CM साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा की
- अमरावती कांड: 180 लड़कियां, 350 वीडियो – मोबाइल डाउनलोडिंग के पीछे का सच
- वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक
- KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने 32 रन से किया मात
- मध्य प्रदेश में चेहरा देखकर मिलेगा राशन, जल्द लागू होगी फेस रिकग्निशन व्यवस्था
- 14 दिन में करनी होगी प्रारंभिक जांच पूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई: पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 11 बजे घोषित करेंगे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा के परिणाम

