रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज बीजापुर में बासागुड़ा सीआरपीएफ कैम्प पहुंचकर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से वर्तमान हालात के बारे में चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर बीजापुर की नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के बासागुड़ा सीआरपीएफ केम्प में सुरक्षा बलों के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। हमारे जवानों ने अदम्य साहस और बहादुरी के साथ नक्सलियों का मुकाबला किया है, जिससे नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवान बुलन्द हौसले के साथ नक्सलियों से लड़े। उनकी शहादत पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को अब और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बीजापुर-सुकमा के दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने की बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने केम्प में सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाया।(the states. news)
Wednesday, April 22
Breaking News
- मध्य प्रदेश में हीट वेव अलर्ट: 10 जिलों में बढ़े तापमान, नर्मदापुरम और खजुराहो बने सबसे गर्म
- दिल्ली पर पाकिस्तानी मिसाइल का हमला: रास्ते में कैसे हुई नाकाम, ऑपरेशन सिंदूर का नया खुलासा
- वसुंधरा राजे के पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कांग्रेस आईटी सेल का कार्यकर्ता हिरासत में, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
- भोपाल में तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर का इंतजार: देहरादून, उदयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट्स की लंबी प्रतीक्षा
- महाकाल के दर पर सांसद-एक्टर रवि किशन: भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना
- सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक डकैती: नेपाल से मिले निर्देश, पांच बदमाश इंटरनेट कॉलिंग से थे संपर्क में
- हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया, अभिषेक का शतक, मलिंगा ने 4 विकेट झटके
- शेयर बाजार में भूचाल: होर्मुज तनाव, क्रूड की बढ़त और IT शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 755 अंक नीचे
- भोपाल-रामगंजमंडी रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2027 तक तैयार होगी 276 KM लंबी नई रेल लाइन
- अब भीम यूपीआई ऐप पर भी चेक कर पाएंगे क्रेडिट स्कोर, एनपीसीआई ने सिबिल के साथ किया करार

