रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य की न्यायधानी एवं महत्वपूर्ण व्यावसायिक शहर बिलासपुर को हवाई सेवा से दिल्ली, मुंबई, और कोलकोता हवाई रूट से जोड़ने का आग्रह किया है।
CM बघेल ने केन्द्रीय मंत्री पुरी को लिखे
पत्र में कहा है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र का प्रमुख वाणिज्यिक एवं
व्यावसायिक केन्द्र है।यहां साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड का मुख्यालय और साउथ
ईस्ट सेन्ट्रल रेल्वे का जोन मुख्यालय तथा देश में विद्युत उत्पादन के महत्वपूर्ण
केन्द्रों में से एक है।इस शहर के समीप सीपत में एनटीपीसी सहित पड़ोसी जिले जांजगीर
चांपा एवं कोरबा में कई विद्युत उत्पादन संयत्र संचालित हैं। इसके अलावा बिलासपुर
के आस-पास कई औद्योगिक क्षेत्र हैं जिनकी राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण
भागीदारी है।
उन्होने
पत्र में लिखा है कि यदि बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई, कोलकोता जैसे मेट्रोपोलियन सिटी से हवाई सेवा से जोड़ दिया
जाता है तो इससे रीजनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार, व्यवसाय, पर्यटन स्वास्थ्य तथा सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा
मिलेगा। वार्ता (the states. news)

