नयी दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी को पत्र लिखकर उनके योगदान को सराहते हुए कहा है कि वह नए भारत
के महत्वपूर्ण हस्ताक्षरों में से एक हैं। धोनी ने इसके लिए PM मोदी का आभार व्यक्त किया है।
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन शाम सात बज कर 29 मिनट पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर
दी थी। प्रधानमंत्री ने बुधवार को धोनी को लिखे दो पेज के पत्र में पूर्व कप्तान
को भावुक संदेश दिया और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सराहा। पूर्व भारतीय
कप्तान ने गुरूवार को प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
श्री मोदी ने न केवल धोनी की क्रिकेट मैदान पर उनकी
उपलब्धियों के लिए सराहना की बल्कि उन्होंने भारत और विश्व में खेलों के लिए जो
किया उसे भी सराहा। उन्होंने कहा, “आपने अपने
ही अंदाज में वीडियो जारी कर संन्यास की घोषणा की जो पूरे देश में जबरदस्त चर्चा
का विषय बन गया। हालांकि 130 करोड़ भारतीय इससे निराश जरूर हुए लेकिन
वे सभी दिल से आपके आभारी हैं जो आपने डेढ़ दशक में भारतीय क्रिकेट के लिए किया है।”
धोनी ने भी PM
को धन्यवाद देते हुए ट्वीट कर कहा, “कलाकार, सैनिक और
खिलाड़ी… सराहना के लिए क्या यादगार शब्द हैं जिससे पता चलता है कि आपकी कड़ी
मेहनत और बलिदान को देखा गया है और सराहा गया है। धन्यवाद प्रधानमंत्री जी आपकी
सराहना और शुभकामनाओं के लिए।”श्री मोदी
ने धोनी को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।(वार्ता) #गृहमंत्री #प्रधानमंत्री #नरेन्द्र #मोदी #नरेन्द्र_मोदी #अमित_शाह
Monday, May 25
Breaking News
- पहलगाम हमले में बड़ा खुलासा, लश्कर आतंकियों तक कैसे पहुंचा GoPro कैमरा? NIA जांच तेज
- चीन की कोयला खदान दुर्घटना पर भारत का संवेदना संदेश, बीजिंग ने जताया आभार
- झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 JAS अफसरों का तबादला
- सूरज दूर होने के बावजूद धरती पर क्यों बढ़ रही गर्मी? जानिए नौतपा और हीटवेव का असली विज्ञान
- 25 मई राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का आज का हाल और किसे मिलेगा लाभ
- सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ
- सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले
- मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये
- छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

