नयी दिल्ली (mediasaheb.com)पेट्रोल और डीजल के दाम जून में क्रमश: 13 प्रतिशत
और 16 प्रतिशत बढ़ने के बाद मंगलवार को इनकी कीमतों में कोई बदलाव
नहीं हुआ।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन
ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली
में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 80.43 रुपये
प्रति लीटर पर स्थिर रही। यह 27 अक्टूबर 2018 के बाद का
उच्चतम स्तर है। डीजल का मूल्य भी 80.53 रुपये
प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा।(वार्ता) | (#thestates.news) (#mediasaheb.com) .
Previous Articleवर्ष की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित था: इयान बॉथम
Next Article ‘लक्ष्मी बम’ में काम करना नया अनुभव : अक्षय कुमार

