नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, निर्माण और उत्पादन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को दो क्षेत्रों में बड़े ठेके मिले हैं।एलएंडटी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी की निर्माण इकाई को पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन व्यवसाय में भारत के अलावा मोजाम्बिक और यूनाइटेड अरब अमिरात (यूएई) में 400 केवी ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन, 220 केवी सबस्टेशन परियोजना और 765 केवी तथा 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण कार्य मिला है।इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो को सरकारी बिजली वितरण कंपनी नेशनल थार्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) से झारखंड के हजारीबाग जिले में कोयला खनन परियोजना करंदारी के लिए उच्च क्षमता लंबी दूरी के पाइप कन्वेयर के माध्यम से कोयला साइजिंग और परिवहन के लिए ठेका मिला है। कंपनी ने ठेके का मूल्य नहीं बताया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि यह “सिग्निफिकेंट” श्रेणी के कार्य हैं। उल्लेखनीय है कि लार्सन एंड टुब्रो की अलग-अलग श्रेणियों में से “सिग्निफिकेंट” श्रेणी का ठेका मूल्य 1,000 से 2,500 करोड़ रुपये के बीच का होता है। (हि.स.)
Tuesday, June 30
Breaking News
- समस्तीपुर के स्कूलों में बिना इंटरनेट AI ऐप से होगी स्मार्ट पढ़ाई, बच्चों को मिलेगा नया अनुभव
- 3 जुलाई को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, गणेश पूजा से दूर होंगे सभी विघ्न और बाधाएं
- टेक मार्केट में नए प्रोडक्ट्स की एंट्री, Galaxy A27 5G, TravelLite लैपटॉप और VlogMate Neo पेश
- WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी फीचर लॉन्च, अब बिना मोबाइल नंबर बताए करें चैट
- डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
- नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि
- हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन
- ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, TMC के अकाउंट फ्रीज मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार
- MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति
- उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, आदित्य ठाकरे के करीबी सचिन अहीर ने भी छोड़ा साथ


