रायपुर(mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि अगर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लोकसभा चुनाव लड़ती तो कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से पूरी तरह से सूपड़ा साफ़ हो जाता।
अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग़ैर-साम्प्रदायिक वोटों के बँटवारे को रोकने को प्राथमिकता देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी ने पार्टी को अपने पहले चुनाव में भी 14% वोट मिलने के बावजूद लोकसभा चुनाव से बाहर रखने का निर्णय सिर्फ़ इसलिए लिया था ताकि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में सांप्रदायिक ताक़तों को पराजित किया जा सके। ऐसा न होना हमारे लिए अंत्यंत दुखद है। ऐतिहासिक जनादेश के साथ निर्वाचित भूपेश सरकार का केवल पाँच महीने में इस प्रकार की दुर्गति होना अत्यंत चिंताजनक है। आज के परिणाम ने भूपेश सरकार की पोल ज़रूर खोल दी है। इस शर्मनाक हार के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पूरी तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विगत पाँच महीने के कार्यकाल और कार्यप्रणाली को दोषी मानती है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकारी की महत्व्कंशी योजना नरवा, गुरवा, योजना पर कुछ इस तरह कसा तंज।
“नरवा सुखागे, गरवा भूखागे, घुरवा बेचागे, बारी बर्बाद होगे,अब किसान के करजा नई होवे माफलोकसभा में कांग्रेस होगे साफ”
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नतीजे आने के पहले ही बिना किसी ठोस प्रमाण के ये कहना कि EVM में धाँधली हुई है से हम बिलकुल वास्ता नहीं रख सकते क्योंकि अगर धाँधली होती तो मात्र पाँच महीने पहले उसी EVM के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता उनकी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश नहीं देती।
“एक्जिट पोल इग्ज़ैक्ट पोल नहीं होता है” लेकिन छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने ये प्रमाणित कर दिया कि भूपेश सरकार द्वारा लोक सभा चुनावों में EVM और एग्ज़िट पोल को प्रभावित करने के बिना प्रमाण के लगाए आरोप पूरी तरह से ग़लत थे। उन्होंने केवल प्रदेश की पब्लिक के मूड को प्रतिबिंबित करने का काम किया है। इसके लिए हम प्रदेश की प्रेस को शुभकामनाएँ देते हैं। इसी तारतम्य में हम भूपेश बघेल के अपनी पार्टी की हार का टीकरा EVM पर फोड़ने के असफल और कायराना प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।


