जम्मू, (media saheb .com ) जम्मू संभाग के सांबा जिले के गघवाल क्षेत्र में सोमवार सुबह 81 एमएम के तीन मोर्टार शेल बरामद किए गए। हालांकि पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया और दस्ते ने मौके पर ही इन्हे निष्क्रिय कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए आसपास के क्षेत्रो में भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह सांबा जिले में जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गघवाल क्षेत्र के अंतर्गत संगवाली मोड पर स्थानीय लोगों ने तीन मोर्टार शेल देखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उस जगह को घेर लिया। इसी बीच पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी इस बारे में सूचित कर दिया। कुछ ही देर बाद अन्य सुरक्षाबल तथा बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया, जिन्होंने समय रहते उसे निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों ने फिलहाल क्षेत्र में और मोर्टार शेल होने की आशंका जताते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान रेंजर्स आए दिन जम्मू संभाग के कठुआ व सांबा जिलों की अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलबारी कर रहा है। इस दौरान वह रिहायशी इलाकों में मोर्टार शेल भी दाग रहा है। (हि.स.)।
Previous Articleकलेक्टर ने चढ़ाई महामाया – महालया को मदिरा की धार
Next Article केन्द्र पर आरोप लगाना बंद करे कांग्रेस: भाजपा


