ब्रसेल्स, 24 जून (mediasaheb.com)। लैटिन अमेरिकी देशों, खास तौर पर वेनेजुएला के शरणार्थियों की वजह से यूरोपीय संघ में शरण मांगने वालों की संख्या में एक बार फिर बेतहाशा वृद्धि हुई है। लेकिन शरणार्थियों का यह प्रवाह यूरोप में साल 2015 के आव्रजक संकट की तुलना में कम है। यह खुलासा सोमवार को एक रिपोर्ट से हुआ है।समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यूरोपीय शरण समर्थन कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इस साल पहले पांच महीनों में यूरोपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र में अब तक दो लाख नब्बे हजार शरणार्थियों केआवेदन प्रप्त हुए हैं जो साल 2018 की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। विदित हो कि यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार क्षेत्र में संघ के 28 सदस्य देशों के अलावा नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं।
यूरोपीय शरण समर्थन कार्यालय के मुताबिक, राजनीतिक और आर्थिक संकट की वजह से वेनेजुएला और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों से बड़ी संख्या में लोग यूरोप की ओर पलायन कर रहे हैं जिससे शरण चाहने वालों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से मई महीने तक सिर्फ वेनेजुएला से 18 जार से ज्यादा आवेदन आए हैं जो इसी अवधि में पिछले साल की तुलना में करीब दोगुना है। अगर राष्ट्रीयता के आधार पर देखा जाए तो यूरोप में शरण चाहने वालों में सीरिया के बाद वेनजुएला के लोग दूसरे स्थान पर हैं।
उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला महाआर्थिक संकट से गुजर रहा है और राजनीतिक अस्त व्यस्ता की वजह से यह संकट और भी गहरा गया है। हाल के वर्षों में वेनेजुएला से करीब तीस लाख लोग पलयन कर पड़ोसी देशों में शरण लिए हुए हैं जो दक्षिण अमेरिकी इतिहास में सर्वाधिक है। (हि.स. )
Monday, May 25
Breaking News
- मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
- वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत
- त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय
- MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू
- रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
- नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज
- अलीगढ़ बनेगा यूपी का नया स्पोर्ट्स पावर हाउस, सीएम योगी सौंपेंगे ओलंपिक स्टैंडर्ड कॉम्प्लेक्स
- राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस में क्या चल रहा खेल? सोनिया गांधी की चुप्पी पर उठे सवाल
- हर विकास खंड में लगेगी साप्ताहिक चौपाल, जन समस्याओं का होगा मौके पर समाधान


